रिपोर्टर — मुकेश कुमार
मौके पर मचा चीख पुकार, चालक हुआ फरार
मधुबनी जिले के बासोपट्टी बाजार में सोमवार की रात कमल मार्केट के नजदीक रात के करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बेकाबू हो विवाह के रस्म में भाग ले रहे एक दर्जन से अधिक लोगों को रौंद दिया। दुर्धटना में 14 से 15 लोग जख्मी हो गया है। इस के बाद धटना स्थल पर चीख पुकार मच गया। देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आनन फानन में सभी घायलों को उठा कर बासोपट्टी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहूंचाया। धायलों में दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जख्मीयों में ज्यादतर महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार दल बल के साथ पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।
स्थानीय लोगों ने बताया हैं कि बासोपट्टी बाजार के बभन्दैय पोखरा से विवाह का रस्म मटकोर के बाद घर वापस लौटते समय बारात को लेकर जा रही स्कॉर्पियो ने तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो कर पीछे से सभी को ठोकर मार दी। जिस से दर्जन से अधिक लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए और मौके पर चीख पुकार मच गया। इन घटना में ज्यादातर महिलाएं व बच्चे घायल हुए हैं। आधे दर्जन घायलों का इलाज बासोपट्टी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य घायलों का ईलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासोपट्टी में चल रहा है।
मौके पर बासोपट्टी पुलिस दल बल से पहुंचकर दुर्घटना ग्रस्त स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना से आक्रोशित लोगो ने स्कार्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। वही धटना के बाद मौके का लाभ उठा कर चालक फरार हो गया।




