प्रधानाध्यापक और जिला शिक्षा पदाधिकारी में भिरंत, डीईओ का सिर फटा, तो शिक्षक भी जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी

बिहार के मुजफ्फरपुर में जिला शिक्षा पदाधिकारी और प्रधानाध्यापक के बीच हुई हाथापाई.. डीईओ को जमकर पीटा.. डीईओ को फटा सर..गंभीर रूप से हुए जख्मी..स्कूल के प्रधानाध्यापक भी घायल.. डीईओ ने थाने में की शिकायत..पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च मध्य विद्यालय करमचंद्र रामपुर बलरा में सोमवार को डीईओ निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी और प्रधानाध्यापक के बीच कहा सुनी हुई।कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया।स्कूल के प्रधानाध्यापक आग बबूला हो गए।दोनो तरफ से हाथापाई शुरू हो गई।इसी दौरान जमकर मारपीट हुई।जिला शिक्षा पदाधिकारी के सिर में चोट लग गई और खून निकलने लगा। इससे डीईओ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं स्कूल के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार भी घायल हैं। दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद कुढ़नी थानाध्यक्ष रवि प्रकाश मौके पर पहुंचे। घायल जिला शिक्षा पदाधिकारी को इलाज करवाया।पुलिस के पहुंचने से पूर्व प्रधानाध्यापक वहां से निकल चुके थे।बताया जा रहा कि स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी। डीईओ ने उच्च मध्य विद्यालय करमचंद्र रामपुर बलरा पहुंचे। निरीक्षण के क्रम में कई तरह की गड़बड़ियां मिलीं। निरीक्षण के बाद डीईओ और प्रधानाध्यापक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इसके बाद डीइओ और प्रधानाध्यापक में जमकर मारपीट शुरू हो गई। प्रधानाध्यापक राकेश कुमार के प्रहार से डीइओ के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी डीएम , एसएसपी व थानाध्यक्ष को स्थिति से अवगत कराया।
कुढ़नी थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की। वही कुढ़नी थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया की डीईओ से मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई।डीईओ थाने पर बैठे हुए हैं। डीईओ को आवेदन देने के लिए बोला गया है।आवेदन मिलने पर आगे की करवाई की जाएगी

Join us on:

Leave a Comment