रिपोर्ट- प्रमोद कुमार
बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा मैराथन दौड़।
सीवान-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा,महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष श्रीमती सोनी गुप्ता के नेतृत्व में मैराथन दौड़ का आयोजन स्थानीय गांधी मैदान से जेपी चौक तक किया गया । मैराथन दौड़ का आयोजन वर्तमान मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए अनेक लोक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए,महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए,और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सक्रिय योगदान करने के उपलक्ष में आयोजन किया गया जिलाअध्यक्ष श्रीमती सोनी गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार आजादी के बाद यह पहली ऐसी सरकार है जो महिलाओं के लिए समर्पित है और महिलाओं की समग्र चिंता करती है,महिलाओं को सभी क्षेत्रो में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करती रहती है,इस सरकार को पुनः एक बार माताओ एवं बहनो के आशीर्वाद की आवश्यकता है और महिलाएं अपना भरपूर समर्थन देकर , इस सरकार को पुनः चुनाव लगातार तीसरी बार जिताएगी। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष पुनम तिवारी ने किया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनीता जायसवाल आशा रंजन मंत्री पुष्पा देवी गुप्ता बबीता देवी किरण देवी अर्पणा दुबे नीलम मिश्रा मनीष जैन मनोरमा साह सुशील यादव प्रतिमा पंडित गीता देवी प्रतिमा साहू कुमारी उमा रागनी कुमारी सोनाली कुमारी हन्नी कुमारी शैल कुमारी हर्षी कुमारी रिमी कुमारी स्वेता कुमारी इत्यादि महिलाओं एवं युवतियों ने मैराथन दौड़ में शामिल हुईं।




