रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड अंतर्गत कमला नदी के तटबंधों पर सड़क निर्माण को लेकर बिना वैकल्पिक व्यवस्था के ही पूर्वी एवं पश्चिमी तटबंधों पर बसे सैकड़ों महादलित अल्पसंख्यक भूमिहीन परिवारों को झोपड़ी उजाड़े जाने और बुलडोजर चलाने की सरकारी फरमान के खिलाफ 9 मार्च को संविधान बचाओ अधिक मार्च व प्रदर्शन करने की घोषणा भाकपा माले ने किया है। माले नेताओं ने कहा है कि इन बसे परिवार को उजाड़ने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बसने को लेकर भूमि,आवास, 6 माह का राशन और जरूत के अनुसार अन्य सुविधाएं मुहैया कराना चाहिए था। इन मांगों को लेकर पीड़ित परिवारों का भाकपा-माले के नेतृत्व में आर्य कुमार पुस्तकालय जयनगर के प्रांगण में जितेंद्र कुमार साह के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमे सैकड़ों लोगों ने भाग लिया ।
आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने कहा कि बेल्ही पश्चिमी बेल्ही बेला दक्षिणी व नगर पंचायत जयनगर बस्ती, डोरवार, कोरहिया पंचायत के गांवों में व नगर में पूर्वी एवं पश्चिमी कमला नदी के तटबंधों के किनारे करी 50 वर्षों से बसे महादलित भूमिहीन अल्पसंख्यक दर्जनों परिवारों को विधुत कनेक्शन सरकारी आवास शौचालय जल-नल योजना का लाभ भी मिल चुका है। बावजूद भी बिना वैकल्पिक व्यवस्था के इन भुमहिनो के झोपड़ी पर बुलडोजर चलाने की तुगलकी फरमान का पार्टी तिब्र निन्दा करती है। वही इसे तुगलकी फरमान के साथ ही मानवाधिकार और सुप्रीम कोर्ट का उल्लंघन बताया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से तटबंधों पर बसे सैकड़ों भूमिहीन परिवारों को अबिलम्ब भूमि आवास 6 माह का राशन और जरूत अनुसार अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की मांग किया है। यदि तटबंधों पर बसे पीड़ित परिवारों के उपर जोड़ जबरदस्ती और झोपड़ी पर बुलडोजर चलाया गया तो भाकपा- माले के नेतृत्व में गरीबों के द्वारा जोरदार प्रतिरोध की जाएगी। उक्त मांगों को लेकर 9 मार्च 2024 को अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर वीरेंद्र कुमार के समक्ष संवैधानिक तौर पर संविधान बचाओ अधिकार मार्च व प्रदर्शन करने और 8 मार्च तक गरीब बसाओ अभियान चलाने की बात कहें है।
बैठक को भाकपा के पूर्व अंचल मंत्री नरेश ठाकुर, जितेंद्र कुमार साह, श्याम राय , जहाना खातुन,चंदा देवी, अनबर, पूजा देवी, अमीना खातुन, गणेश कुमार, विनोद राम, श्रवण पासवान, गोपाल दास, रमेश ठाकुर, अर्जुन पासवान, जगन्नाथ मंडल सहित कई लोगों ने संबोधित किया। वही बैठक में सैकड़ों लोगो ने भाग लिया।




