रिपोर्ट – प्रमोद कुमार
महाराजगंज स्टेशन पर 12.30 करोड़ की लागत से रैक प्वाइंट की स्वीकृति रेल मंत्रालय द्वारा प्राप्त हो गई है . जो महाराजगंज के लिये बड़ी उपलब्धि है .उक्त बातें महाराजगंज के बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान महाराजगंज स्टेशन पर कही । इसका सर्वे डिप्टी चीफ इंजीनियर द्वारा कर ली गई है ।.उन्होंने बताया कि रैक पॉइंट निर्माण के लिए लगभग 12 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी मिल गई है । सांसद ने कहा महराजगंज में रैक प्वाइंट का निर्माण होने से व्यापारियों को विभिन्न प्रदेशों से माल ढुलाई में सहूलियत होगी. भाड़े कम लगने की स्थिति में रेल मार्ग से आने वाली सामग्रियों पर महंगाई की मार भी कम होगी. वही सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेंग। इसी स्टेशन पर अब रैक प्वाइंट होगा तो पुनः रोजगार स्थापित होगा . भुजा बेचने वाले से लेकर बेरोजगार मजदूरों को माल ढुलाई तक के अवसर प्राप्त होगा . सांसद ने कहा कि मालवाहक वाहनों के आवागमन से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. विभिन्न प्रदेशों से मालगाड़ी यहां लोड-ऑनलोड होगी. महाराजगंज स्टेशन पर रैक प्वाइंट का निर्माण को लेकर विभागीय तैयारी शुरू हो गई है । सांसद ने कहा जल्द हीं विभाग टेंडर जारी करेगा. जल्द हीं टेंडर की प्रक्रिया होने के बाद निर्माण का काम शुरू हो जाएगा । इसके साथ खर्च भी कम होगा.अब आसानी से उर्वरक विक्रेता के दुकानों तक उर्वरक गिट्टी ,बालू अन्य सामग्री पहुंचेगी. दुकानदारों को कम किराया भी चुकाना पड़ेगा. रामप्रित मोड से निबंधन कार्यालय होकर जाने वाली सड़क का निर्माण अविलंब होगा।
बाइट जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सांसद।




