हथियारबंद लुटेरों ने व्यवसाई से मारपीट कर सात लाख लूटे!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद जिला मुख्यालय के फोरलेन एवं बभना बाजार के पास बाइक पर सवार हथियारवंद अपराध कर्मियों ने पिकअप भान को पीछा करते हुए पशु व्यवसायियों से सात लाख रूपये अहले सुबह हथियार के बल पर लूट लिया। लूटपाट के दौरान हथियारबंद लुटेरों के द्वारा पीड़ित व्यवसाईयों को हथियार के बट से मार कर घायल कर दिया। पैसे लूटने के बाद सभी हथियारबंद लुटेरे हथियार लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित व्यवसाईयों ने इसकी सूचना नगर थाना जहानाबाद के पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर लुटेरों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी प्रारंभ कर दिया है। लुटेरे के गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी का फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नालंदा जिले के रहने वाले पशु व्यवसायी पिकअप भान से पशु की खरीदारी करने जहानाबाद होते हुए अरवल जिला के मंगरा हाट जा रहे थे। इस दौरान उनके पिकअप भान का पीछा करते हुए लुटेरों ने जहानाबाद जिला मुख्यालय के समीप निर्माणाधीन फोरलेन एवं बभना बाजार के पास पिकअप भान का ओवरटेक कर रुकवाया और हथियार के बल पर चारों व्यवसायी से 7 लाख रुपए लूट लिए ।इस दौरान व्यवसायी के सर पर पिस्टल के बट से मार कर उन्हें घायल भी कर दिया। पशु व्यवसायियों ने बताया कि सभी लुटेरे नये उम्र के लड़के थे और हम लोगों के गाड़ी को रुकवा कर पैसे की मांग किया। जब हम लोगों ने पैसा देने से इनकार किया तो पिस्टल के बट से मार कर हम लोगों को घायल कर दिया और हथियार के बल पर 7 लाख रुपए लूट लिए और हथियार लहराते हुए भाग निकले ।इस बाबत एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि अहले सुबह करीब 5 बजे व्यवसाईयों से लूटपाट की घटना सामने आई है और सूचना मिलने के बाद पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच प्रारंभ कर दिया है। साथ ही साथ लुटेरों के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी भी प्रारंभ कर दिया है। सभी जगह पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ।उन्होंने कहा कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
बाइट पीड़ित व्यवसायी
बाइट अरविंद प्रताप सिंह, एसपी जहानाबाद।

Join us on:

Leave a Comment