अररिया- पीएम ने 41 हजार करोड़ रूपये के विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट – विकास कुमार

अररिया –
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देश के 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास और उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने 41 हजार करोड़ की रेल योजनाओं का सौगात देश वासियों को दिया है। इस पुनर्विकास योजना में अररिया के कोर्ट रेलवे स्टेशन की भी आधारशिला रखी गई है। इस पुनर्विकास योजना में 22.23 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। इसको लेकर अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन के परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजित किया गया है। जहां प्रधानमंत्री के उद्घाटन को देखने के लिए एक बड़ा एलइडी स्क्रीन लगाया गया था। इसके साथ ही भव्य पंडाल में एक स्टेज का भी निर्माण कराया गया था जिस पर बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली छात्राओं ने अपने कला का प्रदर्शन किया। इसमें नृत्य प्रस्तुत करने वालों में स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के छात्र व छात्राएं शामिल थी। बच्चों की बेहतर प्रस्तुति पर मौजूद लोगों ने जमकर ताली बजाई। इसके बाद सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया। इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में देश और अररिया की विकास योजनाओं पर चर्चा की।
—रेल विकास पर एमपी ने की चर्चा
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में 70,162 करोड़ की राशि से रेलवे का कायाकल्प हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2024- 25 में जारी की गई 10,032 करोड़ की राशि से बिहार के 92 रेलवे स्टेशनों का आधुनिक तौर तरीके से नव निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि इन 92 स्टेशनों की सूची में हमारे अररिया का नाम भी शामिल है। अररिया कोर्ट स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी चल रही है। मोदी की गारंटी के साथ विकसित अररिया का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज तकरीबन 115 वर्षों के बाद अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है। जहां स्टेशन में ट्रेन खड़ी करने के लिए सिग्नल तक की व्यवस्था नहीं थी। वहां अब डबल लाइन बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह जितने भी कार्य हैं वह इस वर्ष ही पूर्ण कर लिए जाएंगे।। ताकि इस नए स्टेशन की आधुनिक सुविधाओं का लाभ आम लोगों को मिल सके। उन्होंने अपने संबोधन में कई नई रेल की शुरू करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि जल्द ही फारबिसगंज नरपतगंज रेल सेवा शुरू हो जाएगी। इसके बाद जोगबनी से आम्रपाली ट्रेन का भी परिचालन शुरू होगा और यहां से सिलीगुड़ी के लिए भी लोगों को ट्रेन उपलब्ध होगा। इसके साथ जोगबनी से पटना जाने के लिए भी नई रेल शुरू होगी। उन्होंने कहा कि तेज गति से जोगबनी में पिट लाइन का भी कार्य चल रहा है। अगर यह कार्य पूर्ण हो जाता है तो कई और नई रेल यहां से शुरू हो जाएगी जो दूसरे प्रान्तों तक जाएगी।
बाइट – प्रदीप कुमार सिंह, सांसद, अररिया।

Join us on:

Leave a Comment