तेजस्वी की सभा को लेकर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की बैठक आयोजित!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक मधुबनी जिला कमेटी की बैठक कामरेड नवल किशोर यादव के अध्यक्षता में पुराने एल, आई,सी, परिसर में आयोजित हुई। बैठक मे प्रमुख प्रस्ताव के रूप में 25 फरवरी को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आशीर्वाद यात्रा को लेकर मधुबनी आगमन की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पार्टी के हजारों समर्थकों अपने अपने हाथों में पार्टी की झंडा के साथ कार्यक्रम स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे और बिहार में राजद गठबंधन के समर्थन में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के हौसला अफजाई करेंगे। बैठक मे उपस्थित जिला महासचिव कॉमरेड अनिल कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष गणेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष कामरेड बेचन राम, मुरारी मिश्र ,लाल कुमार राम ,बिजली राम,असेश्वर पासवान, संतोष शाह, गुड्डू मंडल,हलखोरी दास,बचनू पासवान, प्रदीप पासवान, पंचू पासवान, राजकुमार पासवान, शीला देवी सहित दर्जनों पार्टी नेताओं एवं समर्थक मौजूद थें।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें