तेजस्वी यादव की सभा में उमड़ेगा जनसैलाब, जीतेंगे मधुबनी की दोनों सीट – दिलीप झा!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव के सभा में उमड़ेगी जनसैलाब – सी पी आई (एम )

भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) रांटी शाखाएं की बैठक मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत रांटी में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता रेखा देवी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए माकपा के मधुबनी जिला कमिटि सदस्य दिलीप झा ने माकपा कार्यकर्ताओं के बीच अपने बातों को रखते हुए कहा कि मधुबनी जिले के दोनों ही लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन जीतेगी। यहां से भाजपा का सफाया होगा। देश में लोगों को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य की आवश्यकता है। ना कि नफ़रत फैलाने वाले की। 25 फरवरी को रामपट्टी में विशाल सभा होगी जनता का विश्वास महागठबंधन के तरफ है और देश से भाजपा का सफाया होगा, मोदी सरकार तानाशाह हैं। किसानों के ऊपर लाठी, गोली बरसाया जा रहा है,किल काटेंदार तार सीमेंट बोरे से किसानों का रास्ता रोका जा रहा है, संविधान और लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। देश में मंहगाई और बेरोज़गारी चरम सीमा पर पहुंच चुका है। बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ने लगा तो नीतीश कुमार पलटी मार हो गया। बिहार के लोगों को नीतीश कुमार पर से विश्वास उठ गया है। जनता सबक सिखाने के लिए संकल्पित है। बैठक को गरीबन राम, कैलाश पासवान,संजुला देवी सहित अन्य नेता ने संबोधित किया। सभी नेताओं ने अपने अपने संबोधन में महागठबंधन समर्थकों को मजबूत के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में लग जाने का अपील किया। इस मौके पर दर्जनों पार्टी समर्थक मौजूद थें।

Join us on:

Leave a Comment