रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
अपने रिहाई के बाद मार्क्सवादी नेता ने कहा जनता के लिए संघर्ष जारी रहेगा
जनता के लिए जनवादी आंदोलन की जीत है -भोला
झूठे मुकदमा में प्रशासन ने फंसाया -भुषण
भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी मधुबनी जिले के जिला कमेटी सदस्य व विहार प्रांतीय खेत मजदूर के जिला अध्यक्ष रामनारायण यादव आज झंझारपुर जेल से 155 दिन बाद रिहा हुए। अपने नेता के रिहाई के बाद झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं मे ख़ुशी दौर गई। कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। इस मौके पर विहार प्रांतीय खेत मजदूर के राज्य सचिव भोला प्रसाद दिवाकर ने कहा कि रामनारायण यादव को स्थानीय प्रशासन ने सोच समझकर साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया और जेल भेजने का काम किया। रामनारायण यादव के द्वारा जनता के लिए मधेपुर में बाढ़ राहत को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा था। उनकी रिहाई जनता की जनवादी आंदोलन की जीत है। माकपा के जिला सचिव मंडल सदस्य शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि रामनारायण यादव को प्रशासन ने झूठे मुकदमा में फंसाया जो निंदनीय है। हम प्रशासन की कड़ी आलोचना करते हैं। माकपा राज्य कमेटी सदस्य राम नरेश यादव ने कहा हम लोग गरीब भूमिहीन किसान-मजदूर के लिए आगे भी लड़ते रहेंगे। माकपा के जिला सचिव मंडल सदस्य प्रेम कांत दास ने कहा कि माकपा पुरे झंझारपुर अनुमंडल में पार्टी संगठन एवं संघर्ष का विस्तार करेगी। शासन – प्रशासन के अलोकतांत्रिक रवैया के विरुद्ध आन्दोलन मजबूत होगा। माकपा जिला कमिटि सदस्य दिलीप झा ने कहा कि प्रशासन अपनी नाकामी छुपाने के लिए हमारे नेताओं पर झूठे मुकदमा दर्ज करवाया आज़ न्याय की जीत हुई है। मधेपुर में किसान मजदूरों के हितों के लिए रामनारायण संघर्ष करते रहेंगे। रामनारायण यादव ने कहा कि मधेपुर के धरती का अपना इतिहास रहा है। हम मधेपुर के जनता को लेकर सदैव तत्पर रहेंगे और यह वादा करते हैं कि गरीब भूमिहीन किसान-मजदूर नौजवान के लिए संघर्ष जारी रहेगा। मैं जन सरोकार के मुद्दे पर संघर्ष को लेकर संकल्पित हूं। हमें प्रशासन जेल भेज कर मनोबल तोरने का चहे लाख प्रयास कर लें लेकिन मेरा संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। अपने नेता के रिहाई के मौके पर उनके समर्थन में माकपा के नेता कार्यकर्ता जेल गेट पर जमा हो गए। इस मौके पर विनोद मंडल, अजय कुमार अमर, अशोक यादव, उमाशंकर,राम अवतार, मोहम्मद अमानत मंसुरी, महेंद्र पासवान , विरेन्द्र कुमार पूर्वे सहित सैकड़ों माकपा कार्यकर्ताओं ने जेल से निकलते ही गेट पर माला पहनाकर एवं नारा लगा कर अपने नेता का स्वागत किया।




