बेगूसराय में नवमी कक्षा की छात्रा की मौत होने पर सदर अस्पताल में जमकर हंगामा

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है एक छात्रा की मौत होने के बाद सदर अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ है। दरअसल बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक नौवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाया है। मृतक छात्रा गढ़पुरा थाना क्षेत्र के सुजानपुर निवासी राजकुमार सहनी की पुत्री साक्षी कुमारी की गई है‌। परिजनों का कहना है कि मृतक के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण बीमार होने पर उसे सदर अस्पताल बेगूसराय में कल भर्ती किया गया।रात में 10 बजे तबीयत बिगड़ने के बाद हमने आईसीयू वार्ड में भर्ती करने का अनुरोध किया। लेकिन डॉक्टर ने इनकार कर दिया। मरीज की पल्स कम होने लगा और बीपी लो हो गया उसके बाद डॉक्टर बुलाने पर काफी देर से आए और इमरजेंसी व्यवस्था करने के बदले भाग कर रूम बंद कर लिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही के कारण मौत होने का आरोप है। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. दिवाकर कुमार ने कहा कि फेफड़ा में पानी भरा हुआ था। हमने तुरंत एक्स-रे कराया। तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली तो तुरंत दौड़े, सांस रुकने लगी थी। हमने सीपीआर दिया तो ठीक हुई। आईसीयू शिफ्ट करने के लिए स्टाफ के अभाव में खुद एस्ट्रेचर लाने गए थे। ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रहे थे। इसी दौरान व्यवस्था करने के दौरान परिजन भागने का आरोप लगा रहे हैं। तब तक उसकी मौत हो गई।

बाइट- परिजन

बाइट- दिवाकर कुमार, डाक्टर

Join us on:

Leave a Comment