रिपोर्ट – पंकज कुमार!
पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नवगठित राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जहानाबाद सीट पर दावा किया है। उसके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने कहा है कि जहानाबाद सीट पर मेरा दावा सबसे अधिक बनता है ।इस सीट से हमारे प्रत्याशी चुनाव भारी बहुमत से जीते थे। आगामी 23 फरबरी को जिले के गांधी मैदान में राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के द्वारा रैली का आयोजन किया गया है। तैयारियों को लेकर जिला अतिथिगृह में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह गोह विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉक्टर रणविजय सिंह शामिल हुए। रैली को एतिहासिक बनाने को लेकर तैयारियों का जायजा लिया एवं उचित दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने अपनी पार्टी को मजबूती प्रदान करने एवं आगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु लगभग 200 से भी अधिक गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया है। यह क्रम अभी जारी है।
उन्होंने कहा कि एनडीए के साथ जब हम पूर्व में साथ चुनाव लड़ें थे, तब जहानाबाद की लोकसभा की सीट पर हमारी पार्टी का उम्मीदवार था और जीत हासिल हुई थी। उन्होंने कहा कि जहानाबाद से 35000 लोगों के रैली में शामिल होने की उम्मीद है। अपने पार्टी की तरफ से जहानाबाद सीट पर दावा ठोंकते हुए कहा कि यह सीट जब से एनडीए गठबंधन में हम लोग आए हैं तब से हम लोगों के पास रहा है। इसलिए पहली प्राथमिकता हम लोगों को इस सीट पर दावा बनता है।
उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी इस सीट पर चुनाव के लिए तैयारी भी कर रही है। लेकिन बड़े नेताओं का जो फैसला होगा, उसे मान्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी लगातार शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र संपर्क स्थापित कर अधिक से अधिक पार्टी की कार्यकर्ता बनाने का काम कर रही है। इस जिले में लगातार हमारे पार्टी से लोग जुड़ रहे हैं, इसके लिए मैं लगातार गांव
में जाकर संपर्क कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि 23 तारीख को गांधी मैदान में जो रैली होगी, वो ऐतिहासिक होगी।
बाइट रणविजय सिंह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष