दो बाइक के आमने सामने टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के सरको पर दुर्घटना के शिकार हो लोगों की मरने का सिलसिला रूकने का नाम नही ले रहा। फिर एक बार दो बाइक के आमने सामने की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। वही दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पंडौल थाना के भगवतीपुर गांव के पास एन एच 527 ए की है। ये हादसा विपरीत दिशा से आ रही दो तेज रफ्तार बाइक के आपस में टकड़ा जाने से घटित हुई। टक्कर इतना जबरदस्त था की दोनो बाइक का परखच्चा उड़ गया। वही दोनों बाइक पर सवार चार युवकों में से दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। तो दो युवकों की हालत गंभीर वनी हुई है। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान भगवतीपुर गांव का 20 वर्षीय श्रीराम पंडित और बिरौल गांव का 24 वर्षीय विजय मंडल के रूप में हुई है। वही घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। वही दुर्घटना ग्रस्त दोनों बाइक को कब्जे मे लेकर थाना ले आई है। हादसे के संबंध मे जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा परा है।

Leave a Comment

और पढ़ें