रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा
बेगूसराय में आश्चर्यजनक घटना सामने आया है जिस पिकअप वाहन गाड़ी की चोरी हो गई थी उस पिकअप वाहन से मैट्रिक परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र पर भेजा जा रहा है आखिर चोरी की गाड़ी जिला प्रशासनिक पदाधिकारी ने कैसे मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र पर इस गाड़ी से भेज रहे हैं। दरअसल बेगूसराय में जिस पिकअप गाड़ी की चोरी 29 जनवरी की रात की गई थी जिसका प्राथमिकी भी नगर थाना में दर्ज हुआ था उस गाड़ी से मैट्रिक परीक्षा में प्रश्न पत्र ढोया जा रहा था जिसे वाहन मालिक ने हीं पकड़ा है। फिलहाल प्रश्न पत्र पहुंचने के बाद पिकअप को डीएम ऑफिस में लगा दिया गया है। हालांकि इस गाड़ी के चालक भागने में सफल हो गया । पूरा घटना बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि किल्ली मोहनपुर निवासी मोहम्मद सलीम नगर थाना क्षेत्र के कचहरी चौक फल मंडी में फल व्यवसाय करता है। 29 जनवरी की रात उसका पिकअप गाड़ी फल मंडी से चोरी हो गया। 2 फरवरी को पिकअप चोरी की प्राथमिक नगर थाना में दर्ज कराई गई। फल मंडी के सामने से चोरी की गई पिकअप पर पुलिस वाले जा रहे थे तभी पिकअप मालिक ने देखा तो अपनी पिकअप को पहचान लिया और उसका पीछा करते हुए कोषागार तक पहुंचा जहां पुलिस वालों ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा एक सप्ताह पहले पिकअप को जप्त किया गया था और उसे मैट्रिक परीक्षा का प्रश्न पत्र ले जाया जा रहा है। पिकअप मालिक ने अधिकारियों से गुहार लगाई तो उसकी चेसिस का मिलान किया गया तो पिकअप मोहम्मद सलीम का ही निकला हालांकि उसका नंबर प्लेट बदल दिया गया था। फिलहाल पिकअप वाहन को डीएम ऑफिस में रखा गया है इस दौरान चालक वहां से भागने में सफल हो गया,अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि परिवहन विभाग ने पिकअप को कहां से जप्त किया था और किसके नाम पर परिवहन विभाग ने उक्त पिकअप का कागजात तैयार किया था। पिकअप मालिक ने कहा कि 29 जनवरी की रात उसकी पिकअप की चोरी हुई थी और आज जब एनएच से जा रहा था तब उसकी चोरी गए पिकअप की पहचान हुई है।
बाइट- मोहम्मद सलीम, पिकअप मालिक



