रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!
अररिया- पुलिस की गश्ती वाहन को पीछे से तेज गति से आ रही स्विप्ट कार ने मारी जोर दार टक्कर। जिसमें ड्यूटी पर मौजूद एक सब इंस्पेक्टर को सर में चोट आई है और कई जवान घायल हो गए हैं। वहीं घायलों को इलाज के लिए फारबिसगंज के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिमराहा थाना क्षेत्र की है। जानकारी अनुसार सिमराहा थाना क्षेत्र में एनएच 57 पर रात्रि में गश्ती कर रहे जीप को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें सब इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सहित पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए। कई की स्थिति गंभीर है। स्थानीय लोगों के अनुसार वहीं टक्कर मारने वाला स्विफ्ट कार चालक नशे में था। घटना सिमराहा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित टावर चौक पर घटी है। पुलिस वाहन पहले पेड़ से टकराई फिर रोड पर पलट गई। स्विफ्ट पर सवार तीन युवक मौके से फरार हो गए, स्थानीय लोगों की मदद से दो युवक को पकड़ा गया। स्विफ्ट पर सवार सभी युवक नशे में थे वे बारात में जा रहे थे। सभी घायल पुलिसकर्मी फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया गया। फारबिसगंज एसडीपीओ खुशरू सिराज ने कहा कि एक दरोगा सहित अन्य पुलिस कर्मी घायल है। सभी का इलाज कराया जा रहा है। ठोकर मारने वाली स्विप्ट पर सवार व पकड़े गए युवकों का अल्कोहल जांच किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घायलों की स्थिति अभी ठीक है और इस घटना की जांच कि जा रही है। ताकि दोषी को कड़ी सजा दी जा सके।
बाईट- खुशरू सिराज, एसडीपीओ, फारबिसगंज, अररिया।