रिपोर्ट- ब्रजेश दुबे!
कैमूर। भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित हरसुवंशी महादेव मंदिर परिसर में रविवार को श्री श्री 108 महाराजाधिराज श्री हरशु ब्रह्म बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर हरसूवंशी महादेव मंदिर में विद्वानों द्वारा वेद मंत्र के बीच पूजा कर प्रसाद चढ़ाया गया। साथ ही गंगा आरती के तर्ज पर भव्य आरती पूजन की गई। जिसमें एक स्थानीय प्रखंड के अलावा कैमूर जिले के विभिन्न क्षेत्र के काफी संख्या में सनातनियों ने भाग लिया। जन्मोत्सव के मौके पर मंदिर को फूल माला से आकर्षक ढंग से सजाया गया। तथा मंदिर परिसर में कालीन बिछा कर श्रद्धालुओं को बैठने के लिए सैकड़ो कुर्सियां सजाई गई। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी सनातनियों के बीच मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। तथा मंदिर परिसर को भगवा ध्वज से आकर्षक बनाया गया। आकाश पांडे, और राजा बाबू पांडे ऊर्फ राजू ने बताया कि हरसू ब्रह्म बाबा के जन्मोत्सव पर भगवानपुर हरसूवंसी महादेव मंदिर परिसर से शोभा यात्रा निकाली गई है। जिसमें आर्टिफिशियल बने घोड़े वाले रथ पर श्री हरसू ब्रह्म बाबा की तस्वीर के साथ मां मुंडेश्वरी मंदिर में विराजमान चतुर्मुख महामंडलेश्वर महादेव की फोटो रथ पर सजाई गई है। रथ को बनारस से ले गए फूल माला से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। साथ ही शोभा यात्रा में बाजा, गाजा, घड़ी घंट, डीजे के ध्वनि मंत्र के बीच हरसु ब्रह्म बाबा के जयकारे का उद्घोष हो रहा है। जयकारे के साथ हजारों सनातनी काफी संख्या में दो पहिया और चार पहिया वाहनों के साथ भाग लिए थे।
बता दे की भगवानपुर से चैनपुर के लिए रवाना हुई शोभा यात्रा।
भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय से रविवार को श्री हरसू ब्रह्म बाबा जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। जो भगवानपुर गांव से होते हुए भभुआ एकता चौक का भ्रमण कर चैनपुर में हरसू ब्रह्मधाम के लिए रवाना हुआ। शोभा यात्रा में काफी संख्या में सनातनियों ने हर्षोल्लास के साथ बाबा की जयकारे लगाते हुए विभिन्न वाहनों से चैनपुर बाबा के धाम में सामूहिक दर्शन करने के लिए पहुंचे। बाबा की झांकी में भगवानपुर मुखिया संघ अध्यक्ष उपेंद्र पांडे सनातनियों के साथ काफी झूमते नजर आए हरसू ब्रह्म शोभा यात्रा में जिसमें पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिंद, रमेश टाइगर के साथ हजारों युवाहरसू ब्रह्म शोभायात्रा में शामिल रहे। बनारस से आए हुए कलाकारों द्वारा झांकी भी प्रस्तुत की गई।
मौके पर अशोक पांडे, मुन्ना पांडेय, शशि चौबे, रामानंद उपाध्याय, अमन मिश्रा,विकास चौधरी, अमरेंद्र पांडे, शेखर पांडे, सतीश पांडे, मनोहर पांडे, मुरारी पांडे, दीपक पांडे, विनोद पांडे, मंटू पांडे, रंजीत बारी, सहित हजारों सनातनी मौजूद रहे।