गन्ना लोड ट्रैक्टर पलटने से मासूम भाई,बहन की मौत, घटनास्थल पर आक्रोशित लोगों की भीड़।

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत/नेहा!

बिहार के बेगूसराय से बड़ी ख़बर आ रही है एक सड़क हादसा दो बच्चे की मौत हो गई है। दरअसल बेगूसराय में गन्ने लोड ट्रैक्टर ट्राली पलटने से भाई- बहन की ट्रॉली के निचे दबाने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में दुख का कहर टूट बड़ा पद। इस घटना से अफरा तफरी का माहौल हो उत्पन्न हो गया है । पुरा घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर सुंदरबन गांव की है। दोनों मृतक मासूम बच्चे की पहचान मुसहरी टोला के रहने वाले दिनेश सदा की 9 वर्षीय पुत्री मीरा कुमारी और 3 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है दोनों मृतक एक ही माता-पिता के पुत्र पुत्री बताया जा रहा है कि दोनों भाई बहन सड़क किनारे खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार गन्ने से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से दबकर दो मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है और लोगों की काफी संख्या में भीड़ लग गई। घटना की सुचना स्थानीय लोगों ने गढ़पुरा थाना पुलिस को दी गई। सुचना के बाद गढ़पुरा थाना पुलिस घटना स्थल पहुंचकर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। घटना के संबंध में गढ़पुरा थाना अध्यक्ष ने बताया है कि गन्ने से लोड ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में दो मासूम बच्चे ट्रॉली से दबाकर मौत हो गई। दोनों आपस में मृतक भाई- बहन है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

Join us on:

Leave a Comment