कोलकाता के जेल से व्यवसाई से माँगी 25 लाख रंगदारी,मामले का खुलासा, 5 गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

कोलकाता जेल से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से व्यवसाय से मांगी गई थी रंगदारी पुलिस ने किया खुलासा

वैशाली। जिले के सदर थाना अंतर्गत मदारपुर चौक स्थित विशाल ट्रेड के मालिक राजेश्वर राय से 25 लाख रुपया रंगदारी मांगने मामले का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्वेदन पांच अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बीते 4 फरवरी को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से विशाल ट्रेड्स के मालिक राजेश्वर राय से कोलकाता जेल में बंद अपराधी निरंतक सिंह द्वारा 25 लख रुपए रंगदारी की मांग की गई थी इसके बाद राजेश्वर राय द्वारा सदर थाने में मामला दर्ज कराया गया था घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठित किया गया गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी सदर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी गणेश ठाकुर के पुत्र नवीन कुमार सनातन ठाकुर के पुत्र शुभम कुमार बिशनपुर बलाधारी निवासी बलराम पटेल के पुत्र संजीव कुमार चकनूर गांव निवासी सुरेंद्र राय का पुत्र शिबू कुमार बलवा कुंवारी गांव निवासी शिवकुमार के पुत्र ‌शवेतकुमार है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस तीन चाकू बरामद किए हैं।
क्या कहते हैं वैशाली एसपी
इस संबंध में वैशाली एसपी कार्तिके शर्मा ने बताया कि बीते 4 फरवरी को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से निरंतक सिंह द्वारा विशाल ट्रेड के मालिक राजेश्वर राय से 25 लाख रुपया रंगदारी माना गया था घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी सीसीटीवी फुटेज तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके पूर्व में भी ऊतक गैंग द्वारा रीता पैलेस गणपति ट्रेड्स गणपति पेंट भंडार के मालिक से मोटी रकम की रंगदारी मांग की गई थी। जिसमें कुल 5 अपराधियों को दो देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस एवं दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

Join us on:

Leave a Comment