रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
बाल विकास परियोजना पदाधिकारि तो कहीं जाते नहीं तो यही हाल होगा आंगन बाड़ी केन्द्र का
मधुबनी जिले के घोघरडिहा प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड दो में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भवन अपने मूल उद्देश्य से मटक गया है। ऐसा हो भी तो क्यों ना बाल विकास परियोजना के जबाव देह पदाधिकारी तो कहीं निकलते नहीं तो ऐसा हो भी क्यों ना। ताजा मामला घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र के एकहारा गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का आ रहा है। जहां आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा विभागीय पदाधिकारी से बार-बार संपर्क करने के बावजूद भी इस को लेकर कोई ठोस पहल नहीं किया गया है। उक्त स्थल पर तो आंगनबाड़ी केंद्र का भवन बना तो हुआ है लेकिन भवन होने के बाबजूद भी केंद्र का संचालन पंचायत भवन में होता आ रहा है।
जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। यहां ये बता देना जरूरी है की करीब 10 वर्ष पूर्व निर्मित उक्त भवन का हाल देख रेखा के आभाव मे जर्जर हो चुका है। लेकिन आज तक उक्त भवन में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन नहीं हुआ। मामले को लेकर जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत राज बिशनपुर के सरपंच प्रतिनिधि रमन कुमार यादव ने बताया कि पिछले कई महीनो से ग्रामीणों के द्वारा मामले को लेकर जानकारी मिलती रही थी। ऐसे में हमने संबंधित विभाग के पदाधिकारी से बात भी किया लेकिन वार्ता संतोषप्रद नहीं रहा। इस बाबत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल बंद था।




