रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा!
बेगूसराय से भरी खबर आ रही है सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बार फिर हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लागी है जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया है। दरअसल बेगूसराय में एक बार फिर सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन के मौके पर हर्ष फायरिंग से एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव की बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार बिजुलिया गांव में सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन किया जा रहा था इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दिया जिससे विसर्जन देख रहे बिजुलिया गांव निवासी मणि भूषण महतो का 21 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार को गोली लग गई। घायल धीरज को पहले खोदावंदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेगूसराय रेफर कर दिया गया है। परिजन एंबुलेंस से सदर अस्पताल घायल को लेकर आए हैं जहां पर शुरुआती इलाज करने के बाद एक्स रे के लिए काफी देर से इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान जदयू नेता पंकज कुमार भी परिजनों से मिलने पहुंचे और इस दौरान सदर अस्पताल की कुव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की है उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान गोली लगने से धीरज कुमार घायल हुआ है और यहां एक्सरे करने के लिए काफी देर से परिजन इंतजार कर रहा है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बाइट- फूल कुमारी देवी घायल की मां
बाइट- पंकज सिंह, जदयू नेता




