नियोजित शिक्षकों द्वारा सक्षमता परीक्षा के विरोध के बीच शिक्षामंत्री का बड़ा बयान!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

नियोजित शिक्षकों द्वारा सक्षमता परीक्षा का विरोध किया जा रहा है। इसे लेकर शिक्षक राजधानी पटना में लगातार प्रदर्शन कर रहे है। इसी बीच शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है।

उन्होंने कहा कि हमने नियोजित शिक्षकों को धैर्य रखने को कहा था, सरकार ख्याल रखेगी, कुछ संगठनों ने आंदोलन को स्थगित भी किया। उनकी जो कठिनाईया थी, उसमें मुख्य रूप से सक्षमता परीक्षा ऑनलाइन होने की बात थी।

बहुत शिक्षकों को ऑनलाइन एग्जाम देने में दिक्क़त थी। उनकी ऑफलाइन यानि लिखित परीक्षा की मांग थी। हमलोग ये निर्णय ले रहे हैं कि जो शिक्षक ऑनलाइन एग्जाम नहीं देना चाहते हैं उनका ख्याल रखते हुए, अभी जो 3 ऑनलाइन परीक्षा हो रही है, इसके अलावा दो ऑफलाइन परीक्षा भी लेंगे। इस तरह 5 अवसर उपलब्ध होंगे

हम शिक्षकों से अपील करते हैं कि आप अध्यापन में रूचि लें।

Join us on:

Leave a Comment