सरस्वती पूजा के उत्साह में बारिश के विघ्न के बावजूद बच्चों में ख़ुशी!

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!

अररिया – सुबह से हो रही हल्की-हल्की बारिश ने सरस्वती पूजा के रौनक को कम कर दी है। लेकिन इसके बावजूद भी बच्चों का उत्साह कम नहीं है। सरस्वती पूजा के पंडाल पर पीला वस्त्र धारण कर बच्चे काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। ऐसा ही एक भव्य पंडाल बनाया गया है जिसे लाल किला का स्वरूप देकर बनाया गया है। जहां काफी संख्या में बच्चे पहुंचे हैं। यह एक निजी स्कूलों द्वारा इस तरह का भव्य पंडाल बनाया गया है। रेड फोर्ट के इस पंडाल के पास बच्चे सेल्फी लेने में मगन है। और वही सरस्वती पूजा से उत्साहित भी है। लेकिन बारिश ने इसकी चमक धमक को थोड़ा कम कर दिया है। पंडित कृष्णकांत तिवारी ने बताया कि बुधवार के दिन सरस्वती पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक का था। इसलिए इस मुहर्त में मां सरस्वती की पूजा करने से वो प्रसन्न होती हैं। ऐसा माना जाता है कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता और उन्नति की प्राप्ति होती है। व्यक्ति को ज्ञान का बोध होता है। और उसके जीवन में अज्ञान का अंधकार कभी भी जन्म नहीं ले पाता है। बतादें की शहरी क्षेत्र में लगभग 2 सौ जगहों पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया है।

Join us on:

Leave a Comment