वाहन चालक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका, पुलिस ने किया बरामद!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिला के भैरव स्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत एन एच 57 नरुआर कट के पास से पुलिस ने एक वाहन चालक का शव बरामदा किया है। बातदें की थाना क्षेत्र के कैंथना मोहन पुर का रहने वाला वाहन चालक परियाग यादव के पुत्र 30 वर्षीय वाहन चालक देवेंद्र यादव की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेक दिया गया। वाहन मालिक माने तो मृतक चालक चार चक्का स्कार्पिओ वाहन लेकर जिला के मधेपुर थाना की दिशा से किसी गांव से सवारी लेकर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के गौरीचक गांव पहुंचा कर सवारी से वाहन का तय भाड़ा भी ले लिया था। जिसकी सुचना फोन पर दिया था। उसके बाद चालक का मोबाइल लगातार बंद बता रहा था। वहीं परिजनों के अनुसार पुलिस ने स्कार्पिओ गौरीचक गांव से बरामद किया है। जहां स्कार्पियो के अंदर मृतक का जूता पाया गया है। वही शव कय कीलों मीटर दूर एन एच किनारे से बरामद किया गया है। जबकि मृतक के शव देखने से प्रतीत होता है की किसी ने हत्या कर चालक के शव को फेक दिया गया है। इधर पुलिस ने सुचना पर शव बरामदा कर पोस्टमार्टम के लिये मधुबनी सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। वही वाहन मालिक और किराएदार से पुलिस पूछताश कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment