:- रवि शंकर अमित!
मोर स्टेशन से पूरब की तरफ बरहपुर हाल्ट के पश्चिम रेल्वे ट्रैक पर एक लडके को संदिग्ध अवस्था मे घूमते हुए देखने पर उसे रुकने कहा तो भागने लगा जिसे इंस्पेक्टर हरिकेश मीणा और उनकी टीम ने खदेड़कर दबोच लिया, उसकी पहचान बिरजू कुमार पिता-स्व0 धानु बिन्द सा0-बरहपुर थाना-मोकामा जिला पटना के रूप में हुईं है । मौके पर उपस्थित गवाहो के समक्ष तलाशी ली गई तो उसके पास एक देशी कट्टा जिसमे जिन्दा 8 एमएम केएफ का गोली लगा हुआ बरामद हुआ व एक रेडमी कम्पनी का ग्रे कलर का मोबाइल जिसमे दो सिम लगा हुआ बरामद हुआ। उक्त बरामद हथियार एव मोबाइल को पुलिस ने विधिवत मौके से जप्त कर लिया और गिरफ्तार बदमाश को अग्रिम कार्यवाही वास्ते आर पी एफ ने जीआरपी मोकामा को सौंप दिया है।




