बेगुसराय में प्रेम प्रसंग के कारण प्रेमी की बहन,बहनोई को पीट पीट कर किया अधमरा!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में प्रेम प्रसंग के कारण एक दबंग ने पूरे परिवार को जमकर लाठी डांटे और चाकू हामला के साथ 8 राउंड फायरिंग की घटना सामने आ रही है। जिसमें प्रेमी युवक के बहन और बहनोई को लड़की वाले के घर वालों ने जमकर पिटाई कर दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया है घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। दरअसल बेगूसराय में एक बार फिर दबंगों ने जहां प्रेम प्रसंग के प्रतिशोध में आग बबूला होकर आरोपी प्रेमी के रिश्तेदार पर लाठी डंडे एवं चाकू से हमला कर घायल कर दिया,वहीं से प्रेमी के बहन के साथ दुर्व्यवहार किय है। घटना सोमवार की देर शाम साहेबपुर कमाल थाना इलाके की है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को को इलाज़ के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर हालत देखने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना में घायल 45 वर्षीय मोहम्मद शहादत अंसारी,मोहम्मद इसहाक अंसारी के पुत्र बताए जा रहे हैं। अस्पताल में इलाजरत जख्मी शहादत अंसारी ने बताया कि सोमवार की देर शाम अपने घर से निकल कर बच्चों के लिए बिस्किट खरीदने दुकान आया था तभी आरोपियों ने लाठी डंडे के साथ उस पर टूट पड़ा और चाकु से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उसने आरोप लगाया है कि इस दौरान लगभग आठ फायरिंग भी की गई है। उन्होंने कहा कि मारपीट के दौरान एक महिला के कपड़े फार दी गई। वहीं दुसरी तरफ महिला ने कपड़े फारने के साथ साथ उससे गलत करने की कोशिश का आरोप लगाया है। उसने बताया कि लड़का लड़की के प्रेम प्रसंग के प्रतिशोध में इस घटना को अंजाम दिया है। उसने बताया कि उसके भाई के साथ लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों दुसरे प्रदेश में है। फिलहाल साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस घटना स्थल पहुंच कर पुरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि लड़का लडकी के विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट होने की सूचना मिली है, जांच किया जा रहा है आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
बाइट:- मोहम्मद सहादत अंसारी जख्मी
बाइट:- पीड़िता प्रेमी की बहन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें