रिपोर्ट– प्रशांत /नेहा
बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है एक युवक को हाथ पैर बांधकर गला रेत कर हत्या हत्या कर देने की सनसनीखेज मामला सामने आया है पूरा घटना बेगूसराय जिले के शाहपुर कमाल थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शाहपुर कमाल थाना क्षेत्र के राहिओ गांव के निकट स्थित रेलवे पटरी की है मृतक की पहचान खगरिया जिला के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 33 अशोक नगर निवासी सेवानिवृत्ति दरोगा विष्णु देव प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक एक सप्ताह पूर्व हिमाचल प्रदेश से घर लौट कर आया था और कंपनी के बुलावे पर दो दिन के अंदर हिमाचल प्रदेश लौटना था । मृतक के पिता ने बताया कि बीते सोमवार को हुआ निजी काम से पटना गया था जहां से हुआ जीवित वापस नहीं लौट सका सुबह में पुलिस के द्वारा सूचना मिली कि उनके पुत्र की हत्या हो गई है फिलहाल सभी बिंदुओं पर गौर करते हुए पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है
बाइट:-विष्णु देव प्रसाद मृतक के पिता




