रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
वर्ल्ड सोशल फोरम द्वारा नेपाल में आयोजित पांच दिवसीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे अजीत
वर्ल्ड सोशल फोरम द्वारा नेपाल की राजधानी काठमांडू में 16 वाँ अंतरराष्ट्रीय पांच दिवसीय 15 से 19 फरवरी 2024 तक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जहां नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल “प्रचंड” के साथ साथ विश्व के सभी सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किया गया है। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल”प्रचंड” करेंगे। इस दौरान भारत से बिहार राज्य के मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत ब्रह्मपुरा पंचायत के अजीत पासवान पूर्व मुखिया सह जिलाध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी मधुबनी को उनके कार्यों को देखते हुए भारत के प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रण पत्र भेजा गया है। दुनिया के सभी प्रतिनिधियों के लिए पांच मूलभूत विषय आर्थिक,सामाजिक,सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक और अधिकार की बात बड़ी प्रमुखता से रखा जाएगा। वैसे भी पूर्व मुखिया अजीत पासवान कई वर्षो से कई संगठनों के माध्यम से समाज की सर्वांगीण विकास के लिए लगातार निस्वार्थ भावना से कार्य करते रहे है। वर्तमान में बामसेफ,बहुजन मुक्ति पार्टी,कबीर आंबेडकर फाउंडेशन ट्रस्ट,भारत मुक्ति मोर्चा,राष्ट्रीय किसान मोर्चा,जन मानस हेल्थकेयर एंड वेलफेयर सोसाइटी एवं अन्य बहुजन मुवेंट के ये पथिक है और हाशीये पर लाए गए समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए जन जागृति का कार्य इनके द्वारा किया जाता रहा है। इन्हें आमंत्रित किए जाने से लोगों में प्रसन्नता है। राजेंद्र पासवान,रामवरण राम,अरुण झा, विपति दास,पूर्व मुखिया लाल सिंह,सूरज नारायण यादव, मोo याकूब मास्टर
,रामगोपाल साहू उर्फ गुरु जी, ड्राo मदन कर्ण,छोटकन राम,श्री नारायण मंडल,
अरुण लाभ,रामजीवन राम,लक्ष्मी नारायण साहू,रूप लाल ठाकुर,रामश्रेष्ठ दीवान,श्याम कुमार झा,भावनाथा झा,प्रदीप ठाकुर,ड्रॉ मोहन झा,रामखेलावन चौपाल,बैजनाथी यादव,पद्माकर दत्त,दुर्गाकांत झा ड्रॉ रामुदगार राम,ड्रॉ आर के ठाकुर,ड्रॉ विकास यादव, ड्रा महेश कुमार,ड्रॉ जी के गिरी,वकील महेंद्र नारायण राय,वकील समीर कुमार,वकील अरविंद ठाकुर, सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दिया है।




