रिपोर्ट- अमित कुमार!
कुल बजट का स्कीम पर 35.88 फीसदी और स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय 64.12 फीसदी
बजट अनुमान 1 लाख 78 हजार 706 करोड़
वित्तीय वर्ष 2024 25 में इस्टाइब्लिसमेंट पर बजट अनुमान 1 लाख 78 हजार करोड़ रुपए है जो बजट 2023 24 के बजट अनुमान 1 लाख 61 हजार करोड़ रुपए से। 16 हजार 850 करोड़ रुपए अधिक है।
वित्तीय वर्ष 2024 25 में वार्षिक स्कीम का कुल बजट अनुमान 1 लाख लाख करोड़ रुपए है। जो वित्तीय वर्ष 2023 24 के बराबर है।
बजट 2024 25
2 लाख 78 हजार 725 करोड़
बजट 2024 25 में कुल पूंजीगत खर्च 53 हजार 48 करोड़ रुपए अनुमानित किया गया है। यह खर्च कुल खर्च का 19.03 फीसदी है।
बजट 2024 25 में 29 हजार 415 करोड़ रुपए का पूंजीगत खर्च अनुमानित है। यह खर्च जनरल सर्विस सेक्टर में। 4 हजार 731 करोड़,सोशल वेलवेयर में 6 हजार 77 करोड़ रुपए और आर्थिक सर्विस में 18 हजार 607 करोड़ रुपए
कुल बजट में से कर्ज चुकाने में 22 हजार 392 करोड़ रुपए वापस किया जाएगा। केंद्र सरकार के कर्ज में 1770 करोड़ रुपए और आंतरिक ऋण में 20 हजार 621 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
वित्तीय वर्ष 2024 25 में सरकार को 2 लाख 26 हजार 798 रुपए राजस्व की प्राप्ति होगी। यह बजट 2023 24 से 14471 करोड़ रुपए अधिक है।
बिहार सरकार को अपने संसाधन से 54 हजार 300 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्ति होगी। जिसमे वाणिज्यकर से42500 करोड़ रुपए, स्टांप और निबंधन शुल्क से 7500 करोड़ रुपए,ट्रांसपोर्ट टैक्स से। 3700 करोड़ रुपए और भू राजस्व से 6000 करोड़ रुपए
वेतन पेंशन ब्याज भुगतान और ऋण वापसी पर 1 लाख 46 हजार 531 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा। जिसमे वेतन भुगतान पर 42 हजार 950 करोड़ रुपए,विश्वविद्यालय और स्कूल शिक्षक,कर्मचारी एवं कर्मी के वेतन अनुदान के लिए 23 हजार करोड़ 914 करोड़ रुपए,कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों के वेतन पर 4951 करोड़ रुपए,पेंशन पर 31 हजार 392 खर्च किए जायेगे। व्याज पर कुल 20 हजार 526 करोड़ रुपए खर्च होगी।
वित्तीय वर्ष 2024 25 में 1240 करोड़ रुपए ऋण देंगी।स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड स्कीम के लिए 700 करोड़ रुपए,ग्राम एवं लघु उद्योग के लिए 396 करोड़ रुपए,बिजली योजना पर 85 करोड़ रुपए,ट्रांसपोर्टेशन सर्विस पर 20 करोड़ रुपए और सरकारी कर्मचारियों के लिए 39 करोड़ रुपए।
बिहार का सबसे ज्यादा खर्च…
शिक्षा पर 52639.03 करोड़ रुपए
पुलिस और सुरक्षा पर 16323.83 करोड़ रूपये
सड़क पर=15235.11=करोड़ रुपए
स्वास्थ्य पर 14932 करोड़ रुपए
ग्रामीण विकास पर 14296.71 करोड़ रुपए
ऊर्जा पर 11422.68 करोड़ रुपए
कमजोर वर्ग जैसे एससीएसटी अल्पसंख्यक एवं समाज कल्याण पर 12377.26 करोड़ रुपए
केंद्र सरकार से 1 लाख 13 हजार 11 रुपए बिहार हिस्सेदारी के रूप में प्राप्त होने का अनुमान है। जो वित्तीय वर्ष 2023 24 में 1 लाख 2 हजार 737 रुपए अनुमानित है।
केंद्र से सहायक अनुदान के रूप में 52 हजार 160 रूपए प्राप्त होने का अनुमान है। जो बजट 2023 24 से 53 हजार 377 करोड़ रुपए कम प्राप्त होने का अनुमान है।
राजकोषीय घाटा….
सकल घरेलू उत्पाद का 3 फीसदी सीमित रखा जाएगा।
वित्तीय वर्ष 2024 25 का सकल राज्य घरेलू उत्पाद 9 लाख 76 हजार 514 करोड़ रुपए अनुमानित है।
वित्तीय वर्ष 2024 25 का राजकोषीय घाटा 29 हजार 95 करोड़ रुपए अनुमानित है।




