रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले में हर रोज शराब तस्कर को गिरफतार करने का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है। जिसे देख कर ये कहना ग़लत नही होगा कि यहां नातों तस्कर अपने धंधे को छोड़ने को तैयार हैं, ना ही पुलिस शराब तस्कर को छोरने के मूड में। नया मामला जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र से सामने आ रही है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के मेहतरपट्टी गांव के नजदीक जांच अभियान चला रही थी। इस दौरान एक युवक जो बाइक से आठ बोतल नेपाल निर्मित देसी शराब खपाने के उद्देश्य से लेकर जा रहा था, पुलिस जांच मे गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस वाहनों की जांच का अभियान चला रहे थें। इसी बीच थाना क्षेत्र के महथौर गांव के तरफ से एक बाइक से युवक तेजी से आ रहा था। संदेह के आधार पर पुलिस ने युवक को जैसे ही रोकने का प्रयास किया, शराब कारोबारी युवक ने उक्त बाइक को पटक कर भागने लगा। पुलिस ने भाग रहे युवक का पीछा कर उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान युवक के पास से आठ बोतल देसी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक का पहचान कलुआही थाना क्षेत्र के पुरसौलिया गांव के परमेश्वर ठाकुर का पुत्र सुमन कुमार ठाकुर के रूप में की गई है। इस संबंध में थाना में बिहार शराब बंदी एवं मद्दनिषेद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।




