:- रवि शंकर अमित!
बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने 2024-2025 के लिए सदन में बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा पेश किये गये बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “यह बजट स्वागत योग्य है और बिहार में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की नीतियों और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की सोच को जमीन पर उतारने वाला बजट है। यह बजट सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने वाला बजट है, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर बैठे बिहार के हर एक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आएगी और मुझे यह विश्वास है कि यह विकास दर को 10 प्रतिशत से ज्यादा रख पायेगा। उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि 2005 में 27 हजार करोड़ से प्रारंभ बजट की यह यात्रा सरकार के प्रबंधन की बदौलत 2.78 लाख करोड़ तक पहुंच गई है।श्री सिन्हा ने कहा कि इस बजट की बदौलत बिहार चतुर्दिक विकास के पर तेजी से आगे बढ़ेगा।




