पाढ़ी के बीडीसी के अपहरण मामले में चांद प्रखंड प्रमुख गिरफ्तार एसपी ने की कार्रवाई”

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):

कैमूर। जिले के चांद प्रखंड अंतर्गत पाढ़ी पंचायत के बीडीसी के अपहरण मामले में सोमवार को आरोपी चांद के प्रखंड प्रमुख को पुलिस ने समाहरणालय के पास से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने बताया है कि बीते 9 फरवरी को चांद थाना में भानू प्रताप सिंह पिता स्व लक्ष्मण सिंह के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी थी। इनके भतीजा सतीश सिंह को वर्तमान प्रमुख अनिल सिंह उनके भाई मुनीलाल सिंह एवं धर्मेंद्र सिंह के द्वारा अपहरण कर लिया गया है।इन्होंने बताया कि इनके भतीजा सतीश सिंह के द्वारा वर्तमान प्रमुख अनिल सिंह के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था।इसी प्रस्ताव को उठाने के लिए ये घटना कराई गयी है।इस संबंध में चांद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। 11 फरवरी को रात्रि 11बजे कैमूर पुलिस ने अपहृत सतीश सिंह को बरामद किया।पूछताछ कर लगातार छापामारी कर इस घटना में शामिल वर्तमान प्रमुख चांद प्रखण्ड अनिल सिंह को सोमवार को समाहरणालय के पास से गिरफ्तार किया।एसपी ने बताया अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।इस मामले में कैमूर डीएम सावन कुमार ने कहा माननीय हाई कोर्ट के आदेश पर सोमवार को चांद के सभी बीडीसी की बैठक बुलाई गई थी।जिसमें सभी सदस्यों का हस्ताक्षर लेते हुए उनका पक्ष लिया गया।चांद के प्रखंड प्रमुख पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को सही पाया गया है। हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में चांद में प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से जुड़े मामले पर आवश्यक कार्रवाई की गई है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें