शिक्षक को अपराधीयों ने मारी गोली, हुई मौत, लोगों में आक्रोश, प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र के हरही गांव संतोषी माता मंदिर के पश्चिम शिक्षक मोहन कुमार यादव को अज्ञात अपराधीयों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी द्वारा शिक्षक को जान मारने की नीयत से निशाना बनाया गया। जिस दौरान शिक्षक के आंख और सर में गोली मारी गई। गोली लगने से शिक्षक मोहन कुमार यादव ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना आज देर साम की है। बताया जा रहा है कि मृत शिक्षक लदनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत सिधपकला पंचायत के कचही गांव का रहने वाले हैं। मृतक के पिता लाल बिहारी यादव सिधपकला पंचायत के सरपंच है। मृतक जयनगर थाना क्षेत्र स्थित परवा गांव के स्कूल मे शिक्षक के पद पर कार्यरत थें। घटनास्थल पर गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास करने लगा। लेकिन जब तक लोगों के द्वारा ऐसा किया जाता मौके पर घायल शिक्षक ने दम तोर दिया। लोगों ने घटना के संबंध में स्थानीय लदनियां थाना को जानकारी दी। मौके पर थाना पुलिस पहुंच कर मामले को लेकर जांच परताल कर रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है। लोगों ने शव को सड़क पर रख कर अपने गुस्से का इजहार कर रहा है।

Join us on:

Leave a Comment