वैशाली- नितीश कुमार के पास 128 नहीं बल्कि 136 विधायकों का समर्थन!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

वैशाली। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के भगवानपुर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया‌। नीतीश सरकार के 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करने वाली है। नई सरकार के फ्लोर टेस्ट को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार के पास बहुमत का आंकड़ा नहीं है हालांकि सत्ताधारी दल के नेता का दावा कर रहे हैं कि उनके पास बहुमत के आंकड़े से अधिक विधायक का समर्थन है। जब केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस से सवाल किया गया तो पशुपति कुमार पारस ने दावा किया है कि नीतीश सरकार के पास 128 नहीं बल्कि 136 विधायक का समर्थनहै। पशुपति कुमार पारस ने कहा की आरजेडी के लोगों को बताना चाहिए कि उसने अपने सभी विधायकों को बंधक बनाकर क्यों रखा है। ये खेल नहीं बल्कि झमेल है जो खेल होना था वह पहले ही हो चुका है‌। कुछ गलतफहमी के कारण नीतीश कुमार राजद के साथ चले गए थे लेकिन अब वह अपने पुराने घर लौट आए हैं।

Join us on:

Leave a Comment