परसाधाम में मार्तंड महोत्सव का भव्य उद्घाटन, मंच पर पहुंचे नामचीन कलाकार

SHARE:

रिपोर्ट– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित परसाधाम सूर्य मंदिर परिसर में राजकीय मार्तंड महोत्सव का उद्घाटन रविवार शाम किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष बिंदू गुलाब यादव, डीएम अरविंद कुमार वर्मा एवं अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर अपने संबोधन में जिप अध्यक्ष विन्दु यादव ने कहा कि परसा गांव निवासी सोती मल्लिक के घर से प्रतिमा मिली थी। तब से परसाधाम प्रसिद्ध हुई। भगवान सूर्य, भास्कर साक्षात देव स्वरूप मानव कल्याण के लिए प्रतिदिन अपने ऊर्जा से संपूर्ण विश्व को ऊर्जावान करते हैं। बिहार के लोग उगते व डुबते हुए सूर्य को प्रणाम करते हैं। यहां के प्रसिद्धी को देखते हुए सरकार ने इसे प्राथमिकता देते हुए महोत्सव करा रही है। आगे उन्होंने कहा कि एनएच 57 के झंझारपुर प्रखंड स्थित परसाधाम गांव की धरती पर अवस्थित सूर्य मंदिर झंझारपुर ही नहीं वरन पूरे बिहार में पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। यहां वर्ष 2011 से हर वर्ष 11 फरवरी को मार्तंड महोत्सव का आयोजन होता आ रहा है।


डीएम अरविंद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि 1983 में भगवान भास्कर की मूर्ती प्रकट हुए थे। बाद में विभाग की नजर पड़ी तो महोत्सव कर रही है। यहां के लोगों का सहयोग सराहनीय है। उन्होने कहा कि सूर्य भगवान की कृपा सब पर बनी रहे। डीएम श्री कुमार ने उपस्थित लोगों से आगामी लोक सभा चुनाव के लिए बढ़कर मतदान करने की अपील की। आगे डी एम ने कहा कि बाहर रहने वाले लोगों को भी इस महापर्व में आने के लिए प्रेरित करें।
इससे पूर्व सभी आगत अतिथियों को पाग डोपटा व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
महोत्सव में सुरक्षा के दृष्टिकोण से
चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल व दंडाधिकारी की तैनाती की गई थी।

कार्यक्रम में बॉलीवुड के गायिका, कत्थक नृत्यांगना सहित मैथिली गायक आकर्षण के केंद्र बने रहे। समारोह के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उद्घोषक शैलेश कुमार ने उपस्थित श्रोताओं से खुब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय यादव, मोहम्मद रेजाउद्दीन, नगर परिषद अध्यक्ष बबीता शर्मा, एसडीएम कुमार गौरव, डीएसपी अशोक कुमार, डीसीएलआर चंदन कुमार, बीडीओ अभिलाषा पाठक, परसा पंचायत के मुखिया शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, मंदिर प्रबंधन कमिटी के सचिव विभूति प्रसाद सिंह को भी मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मिथिला रत्न, मैथिली मंच के बादशाह, कलाकार कुंज बिहारी मिश्र के लटकदार व झलकदार गानो के साथ हुई।

बाइट –डीएम अरविंद कुमार

Join us on:

Leave a Comment