रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से सम्बद्ध अग्रगामी महिला समिति का बिहार राज्य सम्मेलन मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत बेहटा में दिनांक 11 फरवरी 2024 को प्रारंभ हुआ। राज्य सम्मेलन के मौके पर हजारों महिलाओं का विशाल रैली शहीद भवन बेनीपट्टी से निकलकर इंदिरा चौक, विद्यापति चौक, अंबेडकर चौक होते हुए बेहटा सम्मेलन स्थल पर पहुंची। अकौर गांव पहुंच कर अग्रगामी महिला समिति के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड पूर्णिमा विश्वास के द्वारा पार्टी कार्यालय में झंडोतोलन किया गया । वही सम्मेलन का उदघाटन महिला नेत्री राष्ट्रीय महासचिव कामरेड पूर्णिमा विश्वास ने किया। सम्मेलन को संबोधित महिला नेत्री जिला महासचिव कामरेड पिंकी सिंह जिला अध्यक्ष कामरेड शीला देवी,कामरेड ललिता देवी, कामरेड कुमा देवी, शीला सदाई, हसबुल खातून, मालभोगिया देवी, के अलावे ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के राज महासचिव कामरेड अमेरिका महतो, कामरेड किशोर कुमार यादव, कामरेड नवल किशोर यादव, कामरेड बेचन राम, कामरेड गणेश यादव, कामरेड पंचू पासवान, कामरेड गुड्डू मंडल, कामरेड सोनधारी राम, कामरेड हबीब अंसारी, कामरेड असेसर पासवान, कामरे मुरारी मिश्र, कामरेड सुनील पाठक कामरेड शीला देवी, सहित दर्जनो लोगों ने संबोधित किया।





