रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले में बाइक चोरी का सिलसिला बदस्तूर जारी है। देखते ही देखते चन्द पल में कब कहां से किसका बाइक चोरी हो जाए पता नहीं। ऐसे ही एक बाइक चोरी करते चोर को लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मामला बासोपट्टी थाना क्षेत्र के कटैया गांव की है। जहां लोगों ने रंगेहाथ बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ लिया। जिसके बाद पकड़े गए चोर को बासोपट्टी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। उक्त घटना को लेकर कटैया गांव के कृष्ण देव साह के लिखित शिकायत पर थाना मे प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदक के द्वारा बताया जा रहा है कि बीते दस फरवरी के रात्रि करीब नौ बजे आवेदक परिजन के साथ गांव में ही भोज खाने गए हुए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति आकर दरवाजे पर खड़ी उनकी बाइक चोरी कर भागने लगा।जिसका लोगों ने पीछा कर उसे बाइक सहित पकड़ लिया और घटना की सूचना तत्काल बासोपट्टी पुलिस को दिया गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी बाइक चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। उक्त बाइक चोर का पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के हरिणे गांव का मोहम्मद असरुद्दीन अंसारी के रूप में किया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार 3 ने बताया है कि आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आगे परताल और उचित कारवाई कर रही है।




