रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
जिले के लखीसराय बड़हिया NH 80 स्थित DAV स्कूल के समीप दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। जहां FZ बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बुलेट बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान सहजदपुर गांव निवासी प्रवीण कुमार सिंह के 36 वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार के रूप में हुई है। वहीं दोनो घायल निजी अस्पताल में इलाजरत है। बता दें कि राहगीरों द्वारा घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दिया गया। जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने मृतक को सदर अस्पताल पहुंचा। जहां उपस्थित चिकित्सक ने चिंटू को मृत घोषित कर दिया। राहगीरों की मानें तो दोनो बाइक में आमने सामने टक्कर के दौरान एक ट्रैक्टर वाहन से भी टकराने की बात सामने आ रही है। फिलहाल जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।




