मामूली विवाद में जमकर मारपीट, आधा दर्जन घायल, वीडियो वायरल!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत/नेहा

बेगूसराय में मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, घटना की वीडियो हुआ वायरस, मारपीट में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय में एक बार मामुली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है। इस मारपीट की घटना की विडियो भी सामने आया है जहां आप देख सकते हैं कि किस कदर एक पक्ष के लोग घर के छट से इट पत्थर फेंक रहे हैं। इस घटना में घर के अंदर भी तोड़ फोड़ किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामबरण साह और मोहन दास के बीच विवाद चल रहा है। घटना की वजह बताया जाता है कि दोनों पड़ोसी के बीच घर के पास गढ्ढा खोदकर पानी बहाया जाता है इसको लेकर रामबरण साह के द्वारा कुछ दिन पहले रोका गया था इसी को लेकर दोनों के विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर आज सुबह एक बार फिर कहासुनी हो गई जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे की लाठी डंडे ओर इट पत्थर से हमला कर दिया। इस मारपीट में दोनों पक्षों के तीन तीन लोग घायल हो गया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस कदर छत पर सिर्फ पत्थर फेक जा रहे हैं घर के अंदर टूटा फूटा सामान बिखरा हुआ है। दोनों पक्षी एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा रहा है। घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पंहुच कर मामले को शांत कराया है और सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

बाइट- अमर कुमार, एक पक्ष
बाइट- रामवरण साह, दूसरा पक्ष

Join us on:

Leave a Comment