रिपोर्ट- प्रशांत/नेहा!
बेगूसराय में बजट पर प्रतिक्रिया की दौर जारी, वित्तीय अनुशासन की प्राथमिकता दी गई है बजट में :- सर्वेश कुमार
बेगूसराय में भारत सरकार के द्वारा लोकसभा में बजट पेश किए जाने के बाद प्रतिक्रिया की दौड़ शुरू हो गया है। इस दौरान दरभंगा स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद शह गंगा समग्र के उत्तर बिहार प्रांत संयोजक सर्वेश कुमार ने लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। इस बजट में महत्वपूर्ण बातें यह हैं की पहला वित्तीय अनुशासन की बात है। इसमें फिजिकल डिफिशिएट को 5.1 प्रतिशत पर रखने का प्रस्ताव है। जो अगले साल 7.6% था। वित्तीय अनुशासन विकास के लिए बहुत आवश्यक है। साथ ही जो जरूरी खर्चें हैं उसमें भी कटौती नहीं की गई है। मौलिक जो खर्च है। विकास के लिए वह आधारभूत संरचना पर खर्च है। उसमें जो स्टेट को दिया जाने वाला एलोकेशन है उसमें भी कटौती नहीं की गई है। पिछले साल 10 लाख करोड़ था। इस वर्ष 11 लाख करोड़ है। यह जो एलोकेशन है राज्य सरकारों के लिए वह 50 वर्षों के लिए इंटरेस्ट फ्री एलोकेशन है। इसमें इसके अतिरिक्त लॉजिस्टिक के खर्च को कम करना है। ढुलाई में जो खर्च होते हैं उसे कम करने का प्रावधान किया गया है। ढुलाई में खर्च अधिक होने पर चीजें मंहगी हो जाती है।
आम जनता पर उसका असर पड़ता है। लाजिस्टिक्स के खर्च को कम करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को कम करने के लिए रेलवे में तीन नए कोरिडोर बन रहे हैं। जेबर एयरपोर्ट से उसका एक्सटेंशन हो रहा है। रेलवे हो, हवाई मार्ग हो, सड़क मार्ग हो सबके विस्तार को होल्ड क्रास बनाने का बजट में प्रावधान किया गया है। जहां तक वित्तीय अनुशासन का विषय है। बजट में महिलाओं को, युवाओं को, रोजगार क्रिएट होता दिख रहा है। सबको सक्षम बनाने की योजना है। कुछ मिलाकर यह बजट देश को आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करेगा। जिसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिलेगा। एक करोड़ रूफ टॉप जो सोलर है। यानी छत पर जो प्लेट लगेंगे। उससे तीन सौ यूनिट बिजली हर महीने फ्री मिलेगा। इससे इनर्जी कास्ट बचेगा। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि यह बहुत अच्छा बजट है। देश को मजबूत व विकसित करने के लिए है।
बाइट:-सर्वेश कुमार विधान पार्षद दरभंगा स्नातक क्षेत्र




