पूर्व विधायक सूर्य नारायण सिंह यादव के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना, 24 जनवरी 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने धमदाहा (पूर्णिया) के पूर्व विधायक सूर्य नारायण सिंह यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे।

उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी

में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join us on:

Leave a Comment