कैमूर जिले के विभिन्न जगहों पर स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की मनाई गई जयंती!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। मंगलवार को कैमूर जिले के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। इस दौरान सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा किया गया। भभुआ, मोहनिया, चैनपुर, चांद, दुर्गावती, रामगढ़, रामपुर, भगवानपुर समेत प्रखंडों के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर जयंती समारोह मनाया गया।
गौरतलब है कैमूर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में नेताजी की जयंती मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष ने नेता जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि वे स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा में कटक में हुआ था। नेताजी ने देश की आजादी के लिए आजाद हिद फौज का गठन किया था।

Join us on:

Leave a Comment