बेगूसराय बीपी मंडल की प्रतिमा लगाने का आदेश बीडीओ ने माँगा तो युवक ने कर दिया जानलेवा हमला!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय सदर प्रखण्ड के कंकौल में बने बीपी मंडल प्रेक्षागृह सह सभागार के मुख्य द्वार पर बगैर अनुमति के बीपी मंडल की मूर्ति लगाए जाने के बाद बवाल हो गया है। एक युवक ने सदर बीडीओ पर हमला कर दिया। हालांकि सतर्कता के कारण बीडीओ को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के द्वारा प्रेक्षागृह सह सभागार के मुख्य द्वार पर मूर्ति लगा दी गई। इस संबंध सदर एसडीओ से मिली जानकारी के आधार पर जब मौके पर पहुंचा और पूछताछ किया तो इन लोगों ने मूर्ति लगाने का आदेश नहीं दिखाया। बयान रिकॉर्ड करके जब लौट रहे थे तो इन लोगों के साथ खड़े एक गुंडा जैसे लड़के ने जानलेवा हमला कर दिया। इनका कहना है कि हम लोग नियम कानून को नहीं मानते हैं। यह सरकारी संपत्ति है, जिसमें डीएम की सहमति आवश्यक है। लेकिन इन लोगों ने कहा कि हमें किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। इस संबंध में अखिल भारतीय संवैधानिक चिंतन मंच के लोगों का कहना है कि हम लोगों ने सीएम से आदेश लेकर बीपी मंडल जी की मूर्ति रखे थे। वह सामाजिक न्याय प्रणेता थे, इसलिए हमने वहां मूर्ति रखा। जब सभागार का नाम बीपी मंडल सभागार मुख्यमंत्री रख दिए तो फिर हम लोग क्यों नहीं मूर्ति रखेंगे।;अगर यह मूर्ति रखना अपराध है तो हम अपराधी हैं। बीडीओ ने मोबाइल से फोटो लेने से रोका, इसलिए आक्रोश में लोगों ने उनका भी मोबाइल छीना-झपटी की है। लेकिन बेवजह मामले को तूल दिया जा रहा है। फिलहाल मुफस्सिल थाना की पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
बाइट:-सुदामा प्रसाद सिंह बीडीओ सदर
बाइट:-अवधेश कुमार स्थानीय लोग

Join us on:

Leave a Comment