नालंदा- जन अधिकार पार्टी ने बैठक सह चूड़ा दही भोज का किया आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषिकेश कुमार!

नालंदा जिले के हिलसा में जन अधिकार पार्टी के द्वारा एक दिवसीय बैठक सह दही चूड़ा भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दही चूड़ा भोज का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान जन अधिकार पार्टी युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि आज अयोध्या में श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा हो रहा है। इसीलिए वाकई आज का दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि भगवान राम सभी के दिलों में बसते हैं। वो किसी एक पार्टी या धर्म के नहीं हैं। इसलिए किसी भी पार्टी के नेता को श्री राम के नाम पर टीका-टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। राजू दानवीर ने कहा कि श्री राम का नाम सभी के लिए पूजनीय है।

बाइट।राजू दानवीर जाप नेता

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment