पटना के डाक बंगला चौराहे पर जलाये गए 51 हजार दीप, राज्यपाल व सम्राट चौधरी हुए शामिल!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

जहां एक तरफ अयोध्या में श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसको लेकर पूरे देश में काफी उत्साह का माहौल है वहीं श्रद्धालुओं में भी काफी खुशी देखने को मिल रही है उसी कड़ी में राजधानी पटना के डाक बंगला चौराहे पर 51 हजार दीपों को प्रचलित किया गया जहां बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ लेकर के द्वारा दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया गया जहां कई घंटे तक आतिशबाजी चलती रही

।बता दें की राजधानी के डाक बंगला चौराहे पर 24 घंटे का अष्टजाम का आयोजन किया गया है। वहीं पूरे डाक बंगला चौराहे को दीप से सजाया गया है और चारों तरफ आतिशबाजी हो रही है मानो आज दीपावली जैसा माहौल दिख रहा है। वहीं हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। काफी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।वहीं डाक बंगला चौराहे पर पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि आज पूरा देश भक्ति मय हो गया है। दूसरी तरफ पूरे देश में दीपावली मनाया जा रहा है जिस तरीके से प्रभु श्री राम जब वनवास से वापस लौटे थे उसी तरीके से आज पूरे देश में अयोध्या में श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दीपावली जैसा माहौल दिख रहा है।

Join us on:

Leave a Comment