रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!
सीवान जिले के महाराजगंज प्रखंड के बलिया पंचयात में बलिया गढ़ देवी मंदिर के प्रांगण में सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने श्री राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त में यजमान बन सपत्नीक विधि-विधान के साथ श्री राम लला की पूजा-अर्चना की।. इस अनुष्ठान के साथ-साथ श्री पांडेय द्वारा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का उदघाटन भी किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए मंदिर परिसर में उमड़ती रही।
इस शुभ बेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकार सपना कुमारी एवं उनकी टीम के द्वारा भजन-कीर्तन की प्रस्तुति की गई. श्री राम के भजनों की प्रस्तुति से सपना ने लोगों को मन्त्रमुग्ध कर दिया. तत्पशाचत विशाल भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें बलिया पंचायत के सैकड़ों महिला एवं पुरुष हिस्सा लेकर इस पुनीत कार्य के साक्षी बने. आचार्यो की उपस्थिति में यह अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर पूरा क्षेत्र मंत्रोच्चार की ध्वनि और जय श्री राम के नारों से गुंजायमान रहा. प्राण-प्रतिष्ठा के मुहूर्त पर लोगों की भीड़ श्री राम लला के दर्शन को लेकर मंदिरों में लगी रही. लाइव कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर में कई एलइडी लगाए गए थे. ग्रामीण श्री राम लला प्राण-प्रतिष्ठा का प्रसारण देख प्रफुल्लित और गौरवान्वित महसूस कर रहे थे.
पूजा समाप्ति के बाद मंदिर परिसर में श्री पांडेय एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस मौके पर मंगल पाण्डेय ने शिलापट का पर्दा उठा कर विधिवत उदघाटन किया गया। शिलापट्ट में सभी धर्मो एव जातियों का नाम अंकित कर सबका साथ और सबका विकास के नारे को दर्शाया गया। इस पावन अवसर पर सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, पूर्व विधायक हेम नारायण साह, डॉक्टर एस के पांडेय, स्थानीय मुखिया आरती देवी, उडन सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना कुमार, सुरेन्द्र पांडेय, लाल बाबू पंडित, लोकनाथ पांडेय, दिनेश पांडेय, रिंशु पांडेय, मिथलेश पांडेय, विकास पांडेय, बबलू पांडेय एवं शुभम पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
बाइट मंगल पाण्डेय पूर्व मंत्री




