रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
एनडीए में सियासी घमासान..सांसद वीणा देवी ने वैशाली लोकसभा सीट से ठोकी दावेदारी..कहा सुबह का भुला शाम में घर लौट आए तो उसे भुला नहीं कहते..कहा भविष्य का सीएम चिराग पासवान
वैशाली के सांसद वीणा देवी ने कहा वैशाली से ही लडूंगी चुनाव
लोक सभा चुनाव का जैसे जैसे समय नजदीक आ रही है सियासत भी गर्म होती जा रही है।वैशाली लोकसभा सीट से जैसे ही विनीता विजय की चुनाव लडने की बाते शुरू हुई पशुपति पारस गुट छोड़ लोजपा राम विलास गुट में शामिल हुई वैशाली सांसद वीणा देवी ने चिराग पासवान के गुण गाने लगी।सांसद वीणा देवी ने कहा की हमारे नेता चिराग पासवान है।हमारा विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट है। हम विजन पर काम करते हैं।लोजपा नेता व वैशाली की सांसद वीणा देवी ने कहा है कि लोजपा नेता चिराग पासवान भविष्य के मुख्यमंत्री हैं। उनके पिता पूर्व मंत्री रामविलास पासवान वंचितों की आवाज बनें। चिराग उसी नक्शेकदम पर चल वंचित और शोषित समाज के लिए सोचते हैं। उनके पास बिहार के विकास की सोच है।
इसका ही परिणाम है कि प्रथानमंत्री भी उन्हें अपना भरोसेमंद मानते हैं।
मुजफ्फरपुर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में वैशाली सांसद ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में कहा कि वे पार्टी की समर्पित सिपाही हैं और उन्हें अपने नेता पर पूरा भरोसा है। बताया कि वह वैशाली से ही पार्टी के टिकट पर
संसदीय चुनाव लड़ेंगी। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के विचारों से प्रभावित होकर बड़ी
संख्या में नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इससे पार्टी का दायरा बढ़ रहा है और वह मजबूत हो रही है। कल मोतीपुर में चिराग पासवान का कार्यक्रम होना है।लेकिन अभी तक कोई सूचना नही मिली है।मैं नही जाऊंगी।उन्होंने कहा की मैं 2001 से राजनीति में हूं
बाइट:- वीणा देवी सांसद वैशाली




