रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
वैशाली। सरकार के द्वारा इस भीषण ठंड से ठिठुरते हुए लोगों को बचाने के लिए कंबल वितरण में खानापूर्ति को देखते हुए पंचायत मुखिया ने अपने पल पर कंबलों का पूर्ति शुरू कर दिया है। जिले के राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के बैकुंठपुर पंचायत में मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मंजय लाल राय ने अपने निजी कोष से इस माघ की भीषण ठंड से ठिठुरते लोग को बचाने के लिए तकरीबन दो हज़ार कंबल वितरत किया है। इस दौरान उनके पंचायत के सभी वार्डो से लोग पहुंचें जहां प्रत्येक व्यक्ति को कंबल वितरित किया गया है।
इस दौरान मुखिया शंकर जिला अध्यक्ष मंजय लाल राय ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा प्रत्येक पंचायत में मात्र 10 कंबल ही दिया जाता है। लेकिन 10 कंबल को वितरण करने के दौरान लोगों की समस्या को देखते हुए कंबल वितरित करने के काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिसको देखते हुए अपने कोष से ही करीब दो हजार कंबल वितरित किया जा रहा है।
उन्होने कहा कि प्रत्येक साल राज्य सरकार द्वारा पंचायत में मात्र दस ही कंबल दिया जाता है इसमें कैसे क्या किया जा सकता है इसी को देखते हुए प्रत्येक साल अपने निजी कोष से कंबल का वितरण कर रहा हूं। आसपास के कई पंचायत से लोग कंबल वितरण में आते हैं जो नहीं आते हैं उन्हें घर जाकर कंबल दिया जाता है।




