कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
भभुआ के कबार गांव में परीक्षा देने वाराणासी से अपने गांव आयी छात्रा की फंदे से लटकता मिला शव
कैमूर। वाराणसी से अपने गांव परीक्षा देने आयी एक छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला। छात्रा वाराणसी से अपने गांव कबार गांव में आयी थी। छात्रा बीए की छात्रा थी। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। भभुआ थाना क्षेत्र के कबार में बीए का परीक्षा देने आयी युवती का फंदे से लटकता शव मिला। युवती की पहचान कबार गांव निवासी मुन्ना पासवान की 20 वर्षीय बेटी काजल कुमारी के रूप में हुई है। काजल बीए की छात्रा थी और 20 जनवरी को उसका परीक्षा था। मगर सुबह में जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों द्वारा दरवाजे को काफी खटखटाया गया। इसके बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो आसपास लोग दीवार पर चढकर देखने तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा है। युवती की मौत कैसे हुई इसके संबंध में परिजन कुछ भी बताने से इनकार किये और पुलिस मामले में अपने स्तर से जांच में जुटी हुई है।




