रिपोर्ट – निभाष मोदी
बांका के बाँसी मंदार महोत्सव में सुविख्यात प्लेबैक सिंगर सलमान अली ने अपने गीतों के माध्यम से श्रोताओं को नृत्य करने और झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। सुविख्यात प्लेबैक सिंगर सलमान अली अपने सूफी गायन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया तो दर्शकों में एक लहर सी दौड़ गई। सर्द रात में प्लेबैक सिंगर सलमान अली के गीतों ने मंदार महोत्सव को यादगार बना दिया। इंडियन आइडल फेम सलमान अली ने दर्शकों को खूब झुमाया , सलमान अली ने एक से बढ़कर एक गीत गाने की शुरुआत की तो तालियों की गरगराहट से पूरा पंडाल गूंज उठा जिसके बाद सलमान अली ने ऐसे लहरा के के तू रूबरू आ गई…ओ लाल मेरी…..बदन पे सितारे लपेटे हुए,……ओ ओ जाने जाना…..कजरा मोहब्बत वाला…..तेरे जैसा यार कहां…..ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…..काला चश्मा जचदा ए…. ढोल बजदा…..नीली नीली आंखों…. मुड्या तु बचके रही….एक पंजाबन….धीरे धीरे से मेरी जिंदगी जैसे प्रसिद्ध गाने की प्रस्तुति दी । इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल कुमार, एसपी डॉ सत्य प्रकाश, एडीएम माधव कुमार सिंह, वरीय समाहर्ता सत्येंद्र कुमार के अलावे दर्जनों पदाधिकारी व सैकड़ो दर्शक मौजूद थे।




