रिपोर्ट- अमित कुमार
लघु सिंचाई मंत्री जयंत राज ने कहा है कि 22 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्यौता मिला है कि नही इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया एवम अन्य माध्यमों से यही जानकारी मिल रही है कि शंकराचार्यों ने अधूरे मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा में जाने से इनकार कर दिया है इसलिए हम भी वहां नहीं जा रहे हैं।हम घर पर ही पूजा करेंगे।
वैसे भी देश के प्रधानमंत्री ने लोगों को 22 जनवरी के दिन अयोध्या आने से मना किया है।
बाइट – जयंत राज
लघु सिंचाई मंत्री




